फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one dead and one injured in road accident

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

Fri, 30 Oct 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
one dead and one injured in road accident
पटियाली(कासगंज)। गंजडुंडवारा मार्ग पर अलीपुर के निकट शुक्रवार देर शाम बाइक भिड़ंत में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दूध कारोबारी अमर सिंह(40) निवासी नगला कुर्रा सिकंदरपुर वैश्य अपने पिता साहब सिंह (65)के साथ बाइक पर गंजडुंडवारा जा रहा था। जब उनकी बाइक अलीपुर के निकट पहुंची तो सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखेे थे जिससे उनके गंभीर चोटें आ गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। चिकित्सकों ने घायल पुत्र को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed