{"_id":"6a75792ecdf5adeec40f0fff","slug":"one-crore-stolen-from-agra-fruit-trader-s-shop-police-question-10-employees-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सिकंदरा मंडी में जंगला तोड़कर कैश से भरे दो बैग चोरी, 10 कर्मचारियों से पूछताछ; फिर भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सिकंदरा मंडी में जंगला तोड़कर कैश से भरे दो बैग चोरी, 10 कर्मचारियों से पूछताछ; फिर भी पुलिस खाली हाथ
Fri, 07 Aug 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:50 AM IST
सार
आगरा की सिकंदरा सब्जी मंडी में फल आढ़ती की दुकान से एक करोड़ रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने 10 कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। दुकान का खेतों की ओर लगा जंगला तोड़कर दो बैग चोरी किए गए थे, जिनमें नकदी रखी थी; पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सिकंदरा मंडी में फलों के आढ़ती हाजी नसीम की दुकान से 1 करोड़ रुपये की चोरी में 10 कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मथुरा के दरेसी रोड निवासी हाजी नसीम ने बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी दुकान से 1 करोड़ रुपये चोरी हो गए। वह 31 जुलाई की रात को आढ़त बंद कर गए थे। 1 अगस्त को हैदराबाद चले गए। बुधवार को लौटे तो जंगला टूटा मिला। उन्होंने दो बैग में रकम टेबल पर और अलमारी में रखी थी। दोनों बैग दुकान में नहीं मिले। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन की।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस सहित 4 टीम लगाई हैं। दुकान का जंगला खेतों की तरफ है। इसे तोड़ा गया। खेतों की तरफ काफी दूर तक कोई कैमरा नहीं है। आढ़त में 1 करोड़ रुपये रखे होने की जानकारी कर्मचारियों के अलावा किन-किन लोगों को थी, यह जानकारी जुटाई जा रही है। 10 कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। मगर, वह कुछ नहीं बता सके हैं।