फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One crore rupees extortion sought by sending a letter to the businessman in Mainpuri

दुस्साहस: मैनपुरी में व्यापारी को पत्र भेजकर मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 12:06 AM IST
सार

व्यापारी उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और न ही इससे पहले उन्हें कोई धमकी मिली। ऐसे में पुलिस भी मामला समझ नहीं पा रही है। फिलहाल एसपी ने व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराई है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
One crore rupees extortion sought by sending a letter to the businessman in Mainpuri
व्यापारी के आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के प्रमुख व्यापारी को पत्र भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उन्हें उठाने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने की जानकारी व्यापारी ने एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले की जांच के लिए पुलिस को आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अवधनगर निवासी उपेंद्र गुप्ता (50) हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के स्टॉकिस्ट हैं। अधिकांश व्यापार अवधनगर स्थित आवास में बने गोदाम से संचालित होता है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने इसी क्षेत्र में लाल मंदिर के पास गोदाम खरीदा था। यहां भी वे सामान का स्टॉक करते हैं, लेकिन सीसीटीवी नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन


आगरा: 'सपा नेता कर रहे जमीन पर कब्जा..', युवती की गुहार लखनऊ तक पहुंची, पांच आरोपी पाबंद
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले जब वो नए गोदाम पर पहुंचे तो वहां उन्हें एक पत्र मिला। इसमें उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर उन्हें उठाने की धमकी दी गई। पत्र देखकर व्यापारी के होश उड़ गए। 

उन्होंने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पत्र के साथ कार्यालय बुलाकर मामले की जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने वहीं से दो पुलिसकर्मी व्यापारी की सुरक्षा में लगा दिए हैं। ये सुरक्षाकर्मी 24 घंटे व्यापारी के साथ रहते हैं। 

हटाए गए कर्मचारियों पर शक 
व्यापारी उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और न ही इससे पहले उन्हें कोई धमकी मिली। ऐसे में पुलिस भी मामला समझ नहीं पा रही है। व्यापारी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बीते माह उन्होंने गोदाम पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी हटाए थे। हालांकि किसी आरोप में कोई कर्मचारी नहीं हटाया गया। पुलिस के शक की सुई इन्हीं कर्मचारियों पर घूम रही है, शक है कि उनमें से किसी की ये शरारत हो सकती है। 

दहशत में है परिवार 
पत्र मिलने के बाद व्यापारी और परिवार दहशत में है। पुलिस सुरक्षा मिलने के बावजूद भी व्यापारी उपेंद्र गुप्ता आवास से ही सारे काम कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही पत्र भेजने वाले का भी पता कर लिया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि व्यापारी को बेनामी पत्र भेजकर रंगदारी मांगी गई थी, साथ ही उठाने की धमकी भी मिली है। व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही मामले की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही पत्र भेजने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed