फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra girl alleges SP leaders occupying the government land

आगरा: 'सपा नेता कर रहे जमीन पर कब्जा', युवती की गुहार लखनऊ तक पहुंची, पांच आरोपी पाबंद

Mon, 13 Sep 2021 09:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 09:47 PM IST
सार

तान्या नाम की युवती ने सात सितंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उसने सपा नेताओं पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर परेशान करने का आरोप लगाया। यह मामला लखनऊ तक पहुंचने पर अधिकारियों ने जांच की। इसके बाद पुलिस ने सपा नेता समेत पांच को पाबंद किया है। 

विज्ञापन
Agra girl alleges SP leaders occupying the government land
पीड़ित युवती तान्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छत्ता बाजार स्थित पीली कोठी निवासी एक युवती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं पर घर के सामने बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी बिना नक्शा और नगर निगम की अनुमति के निर्माण करा रहे हैं। 

विज्ञापन


उसके घर की गली का रास्ता बंद किया जा रहा है। पुलिस से शिकायत पर धमकाया। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पीड़ा बताई। मामला लखनऊ तक पहुंचने पर अधिकारी हरकत में आए। पुलिस ने सपा नेता सहित पांच को पाबंद किया है। हालांकि युवती पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


सात सितंबर को तान्या ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। दो मिनट 11 सेकंड के वीडियो में वो कहती नजर आ रही है कि बहुत परेशान हूं। सपा के कुछ दबंग अवैध रूप से घर के सामने सारी सरकारी जमीन पर कब्जा करके परेशान कर रहे हैं। सड़क पर जबरदस्ती ऑफिस बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध में थाना छत्ता में शिकायत की। मगर, निरीक्षक शेर सिंह ने थाने बुलाकर अभद्रता की। झूठा समझौता पत्र लिखवा लिया। जेल भेजने की धमकी दी। दबंगों के सामने धमकाया गया। यही वजह है कि आरोपी मकान बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। 

आरोपियों ने मांगी थी माफी 
तान्या ने बताया कि वीडियो के बाद सीओ छत्ता दीक्षा सिंह और एसीएम द्वितीय मौके पर आए थे। उधर, आरोपियों ने भी आकर माफी मांगी। रास्ता बंद नहीं करने का आश्वासन दिया। तान्या ने सीओ छत्ता के कहने पर दूसरा वीडियो बनाकर भेज दिया। इसमें वो पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर करते हुए शुक्रिया कह रही थीं। 

पुलिस ने यह ट्विटर पर डाला है। मगर, वीडियो के बाद तान्या पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रही हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने सिर्फ आरोपियों पर पाबंद करने की कार्रवाई की, जबकि मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्हें बाद में पता चला। आरोपियों को जेल भेजने का आश्वासन दिया गया था। ऐसे में वो सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ कोई घटना हो सकती है।

पिता का कारोबार बंद, भाई भी है विकलांग
तान्या मित्तल ने बताया कि पिता मोहन कुमार मित्तल का बाराह भाई गली में मसाले का कारोबार था। मगर, उन्हें वर्ष 2015 में अटैक पड़ गया। वो कोमा में हैं। व्यापार बंद हो गया। 17 साल का भाई शिवम विकलांग है। मां रजनी मित्तल हैं। परिवार की जिम्मेदारी तान्या पर ही है।

उन्होंने बताया कि फिलिंपगंज में उनका मकान और सौ वर्ग गज में गोदाम था। गोदाम के पांच हजार रुपये किराये से घर का खर्च चलता था। इस गोदाम को छह साल पहले दबंगों ने दबाव बनाकर तीन लाख रुपये में खरीद लिया। उसकी कीमत अब 50 लाख रुपये है। 

अब मकान पर भी कब्जा करना चाहते हैं। आरोप लगाया कि सपा सरकार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के बाद भाजपा सरकार में बिना नक्शे के बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसमें आरोपियों को सपा नेता सुबोध यादव का साथ है। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी हैं।

घर के बाहर छोड़ा गया है आठ फीट का रास्ता
सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि पीड़िता का वीडियो मिलने पर जांच की थी। युवती के घर के बाहर आठ फीट का रास्ता छोड़ा गया है। जिन पर आरोप है, उनमें सुबोध यादव यादव सहित अन्य के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की है। एसीएम द्वितीय कागजात की जांच कर रहे हैं। 

मैं तो पंचायत में विवाद निपटाने गया था : सुबोध यादव
सपा नेता सुबोध यादव का कहना है कि जमीन मेरी नहीं है। यह करन, राजीव और बिट्टू की है। कुछ जमीन को गौरव गुप्ता ने खरीदा है। युवती की शिकायत पर पंचायत में विवाद निपटाने गया था। आठ फीट का रास्ता छोड़ दिया गया। खरीदारों पर जमीन के वैध कागजात मौजूद हैं। जमीन पर ऑफिस क्यों बनाएंगे। फिर भी पुलिस ने पंचायत में शामिल होने की वजह से मेरे सहित पांचों के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed