{"_id":"6a2a3c9b4f451ba6d60b8525","slug":"one-association-two-presidents-leadership-row-deepens-in-sfca-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संगठन, दो अध्यक्ष: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन में कुर्सी को लेकर मचा घमासान, सदस्यों के बीच बढ़ा भ्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संगठन, दो अध्यक्ष: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन में कुर्सी को लेकर मचा घमासान, सदस्यों के बीच बढ़ा भ्रम
Thu, 11 Jun 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:12 AM IST
सार
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन (SFCA) में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहरा गया है। कृपाल सिंह चाहर और मुनेंद्र जादौन दोनों खुद को वैध अध्यक्ष बता रहे हैं, जिससे संगठन के सदस्यों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
शिक्षक सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन (एसएफसीए) में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थिति यह है कि एक ही संगठन में दो नेता स्वयं को अध्यक्ष बता रहे हैं, जिससे संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
संगठन के वर्तमान अध्यक्ष होने का दावा कर रहे कृपाल सिंह चाहर का कहना है कि उनके पास वर्ष 2028 तक अध्यक्ष पद की वैध नियुक्ति है। ऐसे में संगठन के अध्यक्ष वही हैं और उनके कार्यकाल में किसी अन्य नियुक्ति का सवाल ही नहीं उठता।
करीब एक सप्ताह पूर्व एसएफसीए की कोर कमेटी की ओर से मुनेंद्र जादौन को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। मुनेंद्र जादौन का कहना है कि लंबे समय से संगठन में चुनाव नहीं कराए जा रहे थे।
विज्ञापन
इसके चलते कोर कमेटी के सदस्यों से सहमति ली गई और सभी सदस्यों के हस्ताक्षरों तथा कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पक्षों के दावों के बीच संगठन के अन्य सदस्यों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।