फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One arrested with 200 liters of fake milk

Agra News: 200 लीटर नकली दूध पकड़ा

Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 200 liters of fake milk
अमांपुर के गांव लोधीपुर से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा नकली दूध बनाने का आरोपी व बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अमांपुर के ग्राम लोधीपुर में एक व्यक्ति को 200 लीटर नकली दूध सहित गिरफ्तार किया। इस दौरान नकली दूध बनाने का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नकली दूध बनने की सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को ग्राम लोधीपुर पहुंची। इस दौरान वहां टीकम सिंह नकली दूध तैयार करते मिला। तलाशी लेने पर निर्माण स्थल से 200 लीटर नकली दूध एवं उसे बनाने से संबंधित सामान डेक्ट्रोज, एसएमपी, रिफाइंड पामोलिन, डिटर्जेंट आदि बरामद हुआ। सभी अपमिश्रक (दूध, रिफाइन्ड, मिल्क पाउडर आदि) के सात नमूने संगृहीत कर सीज कर दिए गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना अमांपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैंपल जांच व विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed