फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One arrested for extorting money from woman

Agra News: महिला से जबरन वसूली के आरोप में एक गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
One arrested for extorting money from woman
कासगंज। महिला से जबरन वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना कागजात की कार चला रहा था। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

गांव परतापुर निवासी राजवती पत्नी गीतम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह 15 अक्तूबर की शाम 5 बजे पुत्र डेविड के साथ खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी संजय कुमार, विकास बाबू व दो अज्ञात लोगों ने उनसे मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके पुत्र को बंधक बना लिया और उससे 2 लाख रुपये की मांग की। बेटे को छुड़ाने के लिए उसने घर पर रखे 20,500 रुपये लाकर आरोपियों को दिए। तब उन्होंने बेटे को छोड़ा।
विज्ञापन

मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले के वांछित आरोपी संजय को बुधवार को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी एमवी एक्ट में सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी संजय को जेल भेजा है। उसकी कार को एमवी एक्ट में सीज करने की कार्रवाई की है। आरोपी के पास कार के कागजात नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट सहित अन्य मामलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed