फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One arrested for crossing lakhs from account by changing ATM

Firozabad: एटीएम बदल कर खाते से लाखों पार करने वाला एक गिरफ्तार, 15 डेबिट कार्ड बरामद; अब तक की 50 वारदात

Tue, 18 Apr 2023 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 06:24 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा और वरिष्ठ उप निरीक्षक तेजवीर सिंह की टीम ने कार्यवाही करते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी को सुभाष तिराहा से पकड़ लिया।

विज्ञापन
One arrested for crossing lakhs from account by changing ATM
एटीएम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एटीएम कार्ड बदल कर खातों से लाखों रुपये निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 डेबिट कार्ड, 24700 रुपये की नकदी, एक तमंचा और मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि कुछ लोग गैंग बना कर लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं। यह गैंग अंतर्रराज्यीय है। इसमें लगभग छह लोग शामिल हैं। 28 मार्च को एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना करने वालों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा और वरिष्ठ उप निरीक्षक तेजवीर सिंह की टीम ने कार्यवाही करते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी को सुभाष तिराहा से पकड़ लिया।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद 

 उसके कब्जे से एक तमंचा, एक आधार कार्ड, 15 डेबिट कार्ड, 24700 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह गिरोह संगठित गिरोह है और अलग-अलग जनपदों और राज्यों में जाकर घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने पकड़े गये आरोपी का नाम फिरोज उर्फ मुनाफ निवासी मस्जिद के पास धौलपुर पुराना शहर कोतवाली धौलपुर बताया। उन्होंने कहा कि पकड़े गये युवक ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम बताये हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 से ज्यादा घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी फिरोज ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिल कर अब तक लगभग 5 दर्जन के करीब घटनाओं को अंजाम दिया है। उसने बताया कि जिस समय पुलिस ने उसे पकड़ा उसके साथी भी कुछ दूरी पर खड़े थे। जो पुलिस को देख कर भाग गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed