फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the second day of the measurement, the influencers took possession

Agra News: पैमाइश के दूसरे दिन ही रसूखदारों ने कर लिया कब्जा

Fri, 01 Sep 2023 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
On the second day of the measurement, the influencers took possession
पैमाइश के दूसरे दिन ही रसूखदारों ने कर लिया कब्जा
विज्ञापन



-एसडीएम के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। गांव अडूपुर में राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ एक किसान की जमीन पर पैमाइश की। अगले दिन ही रसूखदारों ने उक्त जगह पर मुड्डी उखाड़ कर कब्जा कर लिया। एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव अडूपुर निवासी सत्यराम ने एसडीएम को अपनी जमीन की पैमाइश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर अधिकारी के आदेश के बाद राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कर उसे कब्जा दिलाया गया था। इसके अगले दिन ही रजनीश कुमार, अनूप कुमार, सुखेश चंद्र, गौरव कुमार, अनिल कुमार उर्फ हसना निवासी रूपपुर भरतपुर ने मुड्डी और लट्ठे उखाड़ दिए। राजस्व टीम द्वारा कब्जा दिलाई गई उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर रसूखदारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed