फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the pretext of getting Kanshiram housing poor woman was duped of Rs 33,000

आशियाने के नाम पर ठगी: कांशीराम आवास दिलाने का दिया झांसा, गरीब महिला से 33 हजार रुपये ठग लिए

Mon, 06 Jan 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 10:11 AM IST
सार

नगर निगम में कांशीराम आवास के लिए आवेदन करने आई महिला के साथ धोखाधड़ी हो गई। उससे 33 हजार रुपये ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर उसे धमकाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
On the pretext of getting Kanshiram housing poor woman was duped of Rs 33,000
कांशीराम आवास। संवाद

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा स्थित राहुल नगर की सलमा ने कांशीराम आवास दिलाने के नाम पर 33 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। जांच के बाद 3 लोगों असगर उस्मानी, अजीम उस्मानी और दानिश उस्मानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सलमा का कहना है कि वह 11 साल से किराये के मकान में रह रही हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 18 अक्तूबर 2023 को वो नगर निगम में कांशीराम आवास योजना का आवेदनपत्र को लेने गई थीं। वहां पर तेलीपाड़ा, ताजगंज निवासी असगर उस्मानी से मुलाकात हुई। उन्होंने निगम के अधिकारी अमित शर्मा से अच्छी पहचान का हवाला दिया। आश्वासन दिया कि मकान दिलवा देगा। यह भी बताया कि आवास बिचपुरी रोड पर हैं। इनमें ही फ्लैट मिलेगा।
विज्ञापन


उनसे दो फ्लैट के 30 हजार रुपये ले लिए। 3000 रुपये कागजात पूरे करने के नाम पर लिए। शपथपत्र भी बनवा लिया। अब तक न तो मकान मिला और न ही रुपये वापस किए गए। धमकी अलग से दी जा रही है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed