फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the occasion of Sharadiya Navratri, Brahmalal Maharaj was grandly adorned in the form of Goddess Bhavani.

Agra News: शारदीय नवरात्र पर मां भवानी के रूप में हुआ ब्रह्मलाल महाराज का भव्य शृंगार

Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Sharadiya Navratri, Brahmalal Maharaj was grandly adorned in the form of Goddess Bhavani.
बाह: बटेश्वर के बृह्मलाल महाराज का देवी के रूप में हुआ श्रृंगार
बाह। पवित्र शिवधाम बटेश्वर शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को माता रानी की आस्था से सराबोर रहा। यहां स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मलाल महाराज का देवी के भव्य रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूजा के बाद पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि देवी की आस्था से अभिभूत श्रद्धालुओं की भारी मांग पर रविवार को 2रे दिन भी ब्रह्मलाल महाराज का मां भवानी के रूप में आलौकिक श्रृंगार किया गया था। इस दौरान मंदिर में हर-हर बम-बम के साथ माता रानी के गगनभेदी जयकारे लगे और पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अलौकिक श्रृंगार पूजा के दर्शन करने के लिए बाह के अलावा शिकोहाबाद और धौलपुर तक के श्रद्धालु बड़ी संख्या में बटेश्वर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed