फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the last day of the year, only half the expected number of tourists arrived.

Agra News: साल के अंतिम दिन उम्मीद से आधे पहुंचे पर्यटक

Thu, 01 Jan 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
On the last day of the year, only half the expected number of tourists arrived.
ताज में टिकट लेने के लिए लाइन में लगे पर्यटक
आगरा। साल के अंतिम दिन ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही। पुरातत्व विभाग, सीआईएसएफ और पुलिस प्रशासन ने 31 दिसंबर को 70 हजार से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए तैयारियां कर रखी थीं, लेकिन वास्तविक संख्या इसके आधे के आसपास ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुमान के मुताबिक नए साल के जश्न और वीकेंड के चलते भारी भीड़ उमड़ने की संभावना थी। इसी के तहत अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और पर्यटकों के सुचारु प्रवेश-निकास की व्यवस्था की गई थी। सीआईएसएफ और पुलिस के जवान पूरे दिन मुस्तैद रहे, लेकिन भीड़ कम रही। पर्यटन विभाग से जुड़े गाइडों को भी निराशा हाथ लगी। टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष यूसुफ ने बताया कि साल के अंतिम दिन आमतौर पर गाइडों को अच्छा रोजगार मिलता है, लेकिन इस बार पर्यटकों की संख्या कम रहने से आय प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि इस समय पर्यटकों का रुझान पहाड़ी राज्यों और वाराणसी जैसे धार्मिक पर्यटन स्थलों की ओर ज्यादा है।
विज्ञापन


एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि विभाग की ओर से भीड़ के अनुमान के तहत सभी तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया था। 1 जनवरी नए साल की भी विभाग की पूरी तैयारी है। साल के अंतिम दिन 27,187 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इसमें 24,654 भारतीय, 2,341 विदेशी, 185 शार्क देशों के और 7 विदेशी संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed