फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the instructions of Akhilesh, DP Yadav again became the District President of Yuvjan Sabha.

Agra News: अखिलेश के निर्देश पर डीपी यादव फिर बने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष

Wed, 06 Mar 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of Akhilesh, DP Yadav again became the District President of Yuvjan Sabha.
अखिलेश के निर्देश पर डीपी यादव फिर बने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

अध्यक्ष बनाकर दो घंटे में आदेश बदलने से थी नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को लेकर शुरू हुई रार बुधवार को खत्म हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डीपी यादव को ही दोबारा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बना दिया गया है। बुधवार को सपा कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

एक सप्ताह पूर्व जसवंतपुर निवासी सपा नेता डीपी यादव को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन इसके बाद दो घंटे में ही ये आदेश पलट दिया गया। इससे नाराज डीपी यादव व उनके समर्थकों ने 5 मार्च को धरना देने का निर्णय लिया था। चुनाव से पहले पार्टी कोई नुकसान नहीं चाहती है, इसीलिए अखिलेश यादव ने 4 मार्च को डीपी यादव से मुलाकात कर जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था। बुधवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद मैनपुरी पहुंचे सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव का सपा कार्यालय के अलावा अंजनी, नगला जुला, पड़रिया चौराहा, रठेरा समेत अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के साथ ही सांसद डिंपल यादव के चुनाव में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आशीष यादव, विजय कठेरिया, पुष्पेंद्र यादव, धर्मेंद्र शाक्य, नितिन राजपूत, अभिषेक जाटव, सुदीप कुशवाह, अर्जुन राठौर, दीपक शंखवार आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed