{"_id":"6a1883f5527b48c2ed0c01a0","slug":"on-the-full-moon-day-there-will-be-a-program-of-veda-propagation-havan-yagya-and-bhajan-evening-agra-news-c-421-1-fsk1001-9065-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पूर्णिमा पर वेद प्रचार, हवन-यज्ञ व भजन संध्या का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पूर्णिमा पर वेद प्रचार, हवन-यज्ञ व भजन संध्या का होगा आयोजन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम दूरा स्थित आर्य समाज विद्यालय के सामने रविवार 31 मई को पूर्णिमा के अवसर पर आर्य केंद्रीय सभा आगरा के तत्वावधान एवं आर्य समाज दूरा के सहयोग से वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से होगी, जिसमें श्रद्धालु पावन आहुतियां देकर वातावरण एवं मन की शुद्धि करेंगे। इसके बाद भजनोपदेशक यादवेंद्र शास्त्री द्वारा भजन सत्संग एवं प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आर्य अश्वनी एवं विकास आर्य भी वेदों के ज्ञान, सामाजिक जागरूकता और संस्कारों पर अपने विचार रखेंगे। आयोजन के दौरान समाज में फैली कुरीतियों, दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं अंधविश्वास जैसी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने वेदों का ज्ञान रखने वाले एवं वैदिक विचारधारा में रुचि रखने वाले नर-नारियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।