फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the announcement of showing black flags, the national president of BKU along with the workers are under house arrest.

काले झंडे दिखाने के एलान पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित नजरबंद

Tue, 14 Sep 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
On the announcement of showing black flags, the national president of BKU along with the workers are under house arrest.
कासगंज में भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे को नजरबंद करती पुलिस - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलीगढ़ कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर विरोध का ऐलान कर चुकी भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की मंशा प्रशासन ने पूरी नहीं होने दी। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ कैंप कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलीगढ़ में कार्यक्रम था। वे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए आए थे। उनके कार्यक्रम से पहले भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने ऐलान किया था कि अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाए जाएंगे और कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने अपने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से अलीगढ़ में पहुंचने की अपील की थी। उनकी इस अपील के चलते कार्यकर्ताओं ने विरोध की तैयारी कर लीं, लेकिन कासगंज में कार्यकर्ताओं की मंशा पूरी नहीं हो सकी। सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके कैंप कार्यालय गढ़ी पर नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

जिले के बॉर्डर पर रोके गए वाहन
अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्गों पर जिले की सीमा में पुलिस के द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर वाहन रोके गए। किसी भी भारी वाहन को अलीगढ़ जनपद की ओर नहीं जाने दिया। सुबह पांच बजे से वाहन रोके गए और देर सायं तक यह रोक जारी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के कारण ट्रैफिक रोका गया था। भारी वाहन रोके जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाए जाने का ऐलान किया था। इसको लेकर अलीगढ़ इकाई ने प्रदर्शन किया। कासगंज में सुबह से ही पुलिस ने मुझे कार्यकर्ताओं सहित नजरबंद कर दिया। यह तानाशाही है। - कुलदीप पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन स्वराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed