फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On Mahashivratri, anoint Bholenath with Ganga water from Gangotri.

Agra News: महाशिवरात्रि पर गंगोत्री के गंगाजल से करें भोलेनाथ का अभिषेक

Thu, 07 Mar 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri, anoint Bholenath with Ganga water from Gangotri.
मैनपुरी। महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक बेहद फलदायी माना जाता है। कांवड़ के रूप में गंगाजल लेने के लिए ही कांवड़िये सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं। लेकिन अगर आपको गंगोत्री का गंगाजल इस बार महाशिवरात्रि पर अपने शहर में ही मिल जाएगा। डाक विभाग द्वारा इसके लिए स्पेशल पैकिंग कराई गई है। प्रधान डाकघर व अन्य डाकघरों से आप ये गंगाजल खरीद सकते हैं।
विज्ञापन



गंगोत्री से ही गंगा का उद्गम होता है। ऐसे में सबसे शुद्ध गंगाजल यहीं का माना जाता है। इसी के चलते डाक विभाग ने गंगोत्री से ही गंगाजल भरकर उन्हें शीशी में पैक करवाया है। 200 मिली की शीशी की कीमत 30 रुपये निर्धारित की गई है। प्रधान डाकघर, सिटी डाकघर के साथ ही अन्य उप डाकघरों पर भी ये गंगाजल पहुंच गया है। महाशिवरात्रि पर आप भी अपने महादेव का अभिषेक गंगोत्री के गंगाजल से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सैकड़ों किलोमीटर दूर गंगोत्री नहीं बल्कि चंद किलोमीटर पर मौजूद नजदीकी डाकघर तक जाना होगा। डाक विभाग की ये पहल आपकी आस्था को पूरा करने में आपके काम आएगी।
विज्ञापन




श्री भीमसेन महाराज मंदिर पर लगेगा डाक विभाग का स्टॉल
श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए डाक विभाग महाशिवरात्रि पर एक और पहल करने जा रहा है। प्रधान डाकघर की ओर से आगरा रोड स्थित श्री भीमसेन महाराज मंदिर पर स्टॉल लगाकर गंगोत्री के गंगाजल की बिक्री की जाएगी। 30 रुपये देकर कोई भी 200 मिली गंगाजल की शीशी प्राप्त कर सकता है। इससे श्रद्धालुओं को डाकघर तक जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन डाकघरों में भी उपलब्ध है गंगाजल
प्रधान डाकघर और सिटी डाकघर के अलावा भोगांव, कुरावली, कुसमरा, बेवर, किशनी, घिरोर, करहल के उप डाकघरों में भी गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध है।



प्रधान डाकघर और सिटी डाकघर दोनों ही जगह गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध है। कोई भी श्रद्धालु 30 रुपये देकर गंगाजल खरीद सकता है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री भीमसेन महाराज मंदिर पर भी डाक विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर गंगाजल का विक्रय किया जाएगा। - राजेश सिंह चौहान, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed