{"_id":"61a7c0384ce02b55c42c13b1","slug":"omicron-varrient-becoming-threat-vaccination-negligence-kasganj-news-agr51649130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रान का खतरा मंडरा रहा सिर पर, लेकिन टीकाकरण को लेकर वेरुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रान का खतरा मंडरा रहा सिर पर, लेकिन टीकाकरण को लेकर वेरुखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है, बावजूद इसके लोगों में कोरोना टीकाकरण को लेकर वेरुखी बनी हुई है। जिले के 2.18 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहली डोज तक नहीं लगवाई है।
कोरोना से निपटने के लिए शासन ने जनवरी माह से टीकाकरण अभियान शुरू किया था। चरणबद्घ तरीके से लोगों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की गई। जिले के 18 साल से ऊपर की आयु के 1001074 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शासन का जोर है कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। लेकिन तमाम लोग आज भी कोरोना का टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं। जिला में अभी भी 218646 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली डोज तक नहीं लगवाई है। ऐसे में यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट ने देश में अपनी दस्तक देता है तो जिले के लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
32.2 प्रतिशत लोगों को लगी दूसरी डोज
कोरोना की दूसरी डोज लगवाने को लेकर भी लोगों में उदासीनता देखी जा रही है। अभी तक 251701 लोगों को ही दूसरी डोज लग सकी है। जो कि पहली डोज का 32.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
जिला की कुल आबादी 1598094
टीकाकरण को चिह्नित 1001074
पहली डोज लगवाई 782428
दूसरी डोज लगवाई 251701
टीका लगवाकर ही कोरोना के खतरे से बचा जा सकता है। विभाग के द्वारा पहली डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। राशन की दुकानों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई। जिन लोगों ने अभी पहली डोज नहीं लगवाई है वे शीघ्र इसे लगवा लें।- डा. अंजुश जिला प्रतिरक्षण अधिकारी