फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Olympic association did not release annual sports calendar in Agra

Agra: विरासत नहीं संभाल पा रहा ओलंपिक संघ, वार्षिक खेलकूद कैलेंडर भी नहीं किया जारी

Thu, 23 Mar 2023 03:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 03:28 PM IST
सार

आगरा में जिला ओलंपिक संघ की तरफ से अभी तक वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि वार्षिक कैलेंडर जारी होने से खिलाड़ी मानसिक रूप से अपने को तैयार कर लेता है।

विज्ञापन
Olympic association did not release annual sports calendar in Agra
भारतीय ओलंपिक संघ - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हर बार की तरह इस बार भी जिला ओलंपिक संघ वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी कराने में नाकाम रहा है। शहर के किसी भी खेल संघ ने जिला ओलंपिक संघ को खेलकूद का वार्षिक कैलेंडर नहीं दिया है। इस बार वार्षिक कैलेंडर को खास माना जा रहा था। संघ के पदाधिकारी पहले कह चुके थे कि सरकार के खेलों के प्रति बढ़ रहे रुझान को मजबूती देने के लिए हरेक खेल संघ को कैलेंडर देना जरूरी होगा।

विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल कहते हैं कि 10 साल से कोई भी खेल संघ वार्षिक खेलकूद कैलेंडर नहीं दे रहा है। पहले ऐसा होता था। वार्षिक कैलेंडर जारी होने से खिलाड़ी मानसिक रूप से अपने को तैयार कर लेता है। उसे मालूम होता है कि किस महीने में किस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना है। उसका नियमित टाइम टेबल बन जाता है।

विज्ञापन

वार्षिक कैलेंडर हर एक खेल संघ के लिए जरूरी

पालीवाल का कहना है कि खेल और खिलाड़ियों को लेकर सरकार गंभीर है। 12 महीने खेलों का माहौल बन चुका है। वार्षिक कैलेंडर हर एक खेल संघ के लिए जरूरी होना चाहिए। इससे खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं की विरासत नहीं संभाल पाया

जिला ओलंपिक संघ अपने खेल प्रतियोगिताओं की विरासत को नहीं संभाल पा रहा है। संघ की ओर से आखिरी बार जिला ओलंपिक खेल सन 1994 में हुए थे। इसमें खिलाड़ियों का हुजूम उमड़ता था।

16 साल बाद होंगे संघ के चुनाव

वर्ष 2007 में आखिरी बार जिला ओलंपिक संघ के चुनाव हुए थे। नियमों के अनुसार हर चार साल में चुनाव हो जाने चाहिए। 16 साल से चुनाव नहीं होने पर संघ के सचिव राहुल पालीवाल कहते हैं कि अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में संघ के चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed