फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oldman Murder with sharp weapon In Mathura when he was sleeping in house

मथुरा: छत पर सो रहे 80 साल के बुजुर्ग की हत्या, सिर पर किए गए कुल्हाड़ी से प्रहार

Mon, 25 Apr 2022 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

मथुरा में घर की छत पर सो रहे वृद्ध की हत्या कर दिए जाने से सोमवार की सुबह सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिसबल के साथ एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Oldman Murder with sharp weapon In Mathura when he was sleeping in house
मौक पर पहुंची पुलिस और वृद्ध का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी में मकान की छत पर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया। सोमवार की सुबह पिता को जागने गए बेटे ने खून से लथपथ शव चारपाई पर देखा तो दंग रह गया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी निवासी हुकुम चंद सैनी (80) सबसे छोटे बेटे नितिन के घर की पहली मंजिल की छत पर रात को सो रहे थे। सुबह नितिन उठाने गया तो खून से लथपथ पिता का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में सीधे तरफ की हड्डियां पूरी तरह से टूट गई हैं। हेड इंजरी के चलते वृद्ध की मौत हुई है। 

विज्ञापन

हत्या के पीछे कोई नजदीकी ? 

हुकुम चंद सैनी की कुल्हाड़ी के प्रहार से हत्या करने के पीछे कोई नजदीकी हो सकता है। यह बात पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आई है। डूब क्षेत्र में गई जमीन के मुआवजे के रूप में मिलने वाले करीब एक करोड़ रुपये को हथियाने के लिए हत्या होना सामने आ रहा है। बताया गया है कि पूर्व में गोकुल बैराज डूब क्षेत्र में पहली किश्त वृद्ध को मिल चुकी थी, जबकि दूसरी किश्त में एक करोड़ रुपये आना बाकी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुकुम चंद की समाज में काफी साख थी। आर्थिक रूप से मजबूत भी थे। उनके कई मैरिज होम भी है। राया में कोल्ड स्टोर में भी हिस्सेदारी थी। पुलिस इस पहलू के साथ ही कई अन्य एंगलों पर भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन-चार लोगों को उठाया है। इस पूरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि वृद्ध की हत्याकांड का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा। 

जल्द गिरफ्त में होंगे हत्यारोपी : एसपी सिटी

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed