फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old woman died on the way to her daughter's house

Agra News: बेटी के घर जा रही वृद्धा की रास्ते में हुई मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Old woman died on the way to her daughter's house
बेटी के घर जा रही वृद्धा की रास्ते में हुई मौत
विज्ञापन

किशनी। बेटी की ससुराल जाने के लिए एक हथठेल के पास बैठी वाहन का इंतजार कर रही महिला की अचानक मौत हो गई। शरीर में कोई हरकत न होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद एलाऊ क्षेत्र के रहने वाले परिजन शव लेकर घर चले गए। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भारापुर निवासी रेशमा देवी (75) सोमवार को बेटी की ससुराल जाने के लिए घर से निकलीं थीं। वह किशनी में बस स्टैंड के पास ही खडे़ एक हथठेल के पास बस आने का इंतजार कर रहीं थीं। तभी अचानक वृद्धा की सांसे थम गईं। काफी देर तक जब आसपास मौजूद लोगों ने महिला के शरीर में कोई हरकत नहीं देखी तो संदेह हुआ। पास जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक वृद्ध महिला काफी देर से लेटी हुईहै। कोई प्रतिक्रिया भी नहीं कर रही है। वृद्धा की मौत चुकी थी। अस्पताल से परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम घर ले गए। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन



भाई और भाभी ने पीटा
भोगांव। अरम सराय में घरेलू विवाद को लेकर भाई भाभी ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित अजय पाल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी डेयरी पर दूधर एकत्र कर रहा था। तभी बटवारे के विवाद को लेकर भाई और भाभी वहां आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई की। उसके कान में काट लिया। ग्रामीणों के आने पर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



रसूखदार कर रहे कब्जा
बेवर। गांव जासमई में रसूखदार एक विधवा के मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता गीता देवी ने एसडीएम किशनी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा है कि पति की मृत्यु के बाद वह दिव्यांग ससुर के साथ गांव स्थित मकान में रह रही है।गांव के ही रसूखदार उसके मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह लोग रोज असलहा आदि लेकर आते हैं। पीड़िता ने आरोपियों के असलहा सहित फोटो भी उपलब्ध कराए। पीड़िता ने बताया कि थाना पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed