फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old woman committed suicide by jumping into the canal

Agra News: वृद्धा ने नहर में कूद कर दी जान

Wed, 23 Oct 2024 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Old woman committed suicide by jumping into the canal
वृद्धा ने नहर में कूद कर दी जान
विज्ञापन

- मानसिक रूप से बीमार थीं, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। गांव पदमपुर निवासी एक वृद्धा घर से दवा लेने के लिए निकली और लापता हो गईं। तलाश के दौरान परिजन को नहर के पास चप्पलें व बैग मिला। पुलिस ने नहर में कूदने की आशंका के चलते तलाश कराई। दोपहर को शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन ने बताया कि वृद्धा मानसिक रूप से बीमार थीं। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।

थाना किशनी क्षेत्र के गांव पदमपुर निवासी रामदर्शनी देवी (75) मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं। मंगलवार की दोपहर वह घर से दवा लेकर आने की बात कह कर निकलीं थीं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान लोअर गंगा नहर की पटरी किनारे रामदर्शनी की चप्पलें व बैग रखा मिला। परिजन ने वृद्धा के नहर में कूदने की आशंका के चलते स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को वृद्धा की तलाश के लिए नहर में उतारा। काफी देर तक चली तलाश के बाद दोपहर को वृद्धा का शव मिल गया। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र सुनील ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और मानसिक अवस्था भी ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed