फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old woman burnt alive to death due to Fire was lit under cot to escape cold

कासगंज: ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे जलाई थी आग, जिंदा जल गई वृद्ध महिला; मौत

Sat, 20 Jan 2024 06:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:31 PM IST
सार

सर्दी से बचने के लिए महिला ने चारपाई के नीचे जलती अंगीठी रख ली। अंगीठी से निकली एक चिंगारी चारपाई पर गिरी, तो उसमें आग लग गई। सोते समय महिला की जलकर मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
old woman burnt alive to death due to Fire was lit under cot to escape cold
अंगीठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली क्षेत्र के ग्राम बाहदुर नगर में ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे रखी जलती अंगीठी वृद्ध महिला का काल बन गई। महिला की रात को सोते समय जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम बहादुर नगर निवासी आशाराम का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर आशाराम व उसकी पत्नी गुड्डो देवी (60) ही रह गए। रात को पति पत्नी घर की रखवाली को ध्यान में रखते हुए अलग अलग कमरों में सो गए। रात में ठंड अधिक होने से गुड़डो देवी ने अंगीठी जलारखी थी उसको सोने से पहले अपनी चारपाई के नीचे रख लिया। रात में चारपाई में आग लग गई और महिला उसमें जल गई, लेकिन पति को इसका पता नहीं चल सका। सुबह जब आशाराम जागा तो उसने अपनी पत्नी को आवाज लगाई।
विज्ञापन


जब शनिवार की सुबह आशाराम जागा और उसने अपनी पत्नी को आवाज़ दी लेकिन कोई उत्तर न मिला। कई वार आवाज़ देने के वाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो आशाराम अपनी पत्नी के कमरे में गया। वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गया उसके मुख से चीख़ निकल पड़ी। गुड्डो देवी जल कर मर चुकीं थीं। सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed