{"_id":"6752eae932e7d4eb6702b155","slug":"old-people-also-in-the-grip-of-pneumonia-two-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-128222-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्ध भी निमोनिया की चपेट में, दो ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्ध भी निमोनिया की चपेट में, दो ने तोड़ा दम
Fri, 06 Dec 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध भी निमोनिया की चपेट में, दो ने तोड़ा दम
- क्षयरोग से पीड़ित एक अन्य मरीज की भी हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज सहित दो बुजुर्गों की निमोनिया की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि क्षय रोग से पीड़ित एक अन्य मरीज ने भी सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 866 मरीज उपचार के लिए पहुंचे इनमें 200 से अधिक मरीज सर्दी जुकाम और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। पिछले 24 घंटे में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में 24 मरीज भर्ती कराए गए। शहर के मोहल्ला गोला बाजार निवासी श्रद्धा देवी (75) को सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की दिक्कत हो गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन ने बृहस्पतिवार को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहर के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी रतना देवी (75) पत्नी केशव दयाल को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के कारण निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।