फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Mandi Road closed from today, alternative route for those going to the Taj Mahal.

Agra News: पुरानी मंडी मार्ग आज से बंद, ताजमहल जाने वालों का बदला रास्ता

Sat, 20 Dec 2025 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Old Mandi Road closed from today, alternative route for those going to the Taj Mahal.
ताजमहल मार्ग होगा बा​धित
आगरा। पानी की पाइपलाइन डालने के लिए शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक करीब 14 सौ मीटर लंबे एकल मार्ग को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था शनिवार 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। इस मार्ग के बंद होने से यमुना किनारा होते हुए ताजमहल के पूर्वी गेट और मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को अब वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।
विज्ञापन

अब वाहन चालकों को किले के सामने से मॉल रोड होते हुए सर्किट हाउस चौराहा पार कर मेट्रो स्टेशन और ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंचना होगा। मॉल रोड पर पहले से ही मेट्रो का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वीकेंड पर ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता रोजमर्रा के आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण था। इसके बंद होने से स्कूल, दफ्तर और बाजार जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने कहा कि लोग निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से निजी वाहनों के इस्तेमाल से बचें ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed