फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man suffering from breathing problem died

सांस लेने की दिक्कत से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम

Wed, 26 Oct 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Old man suffering from breathing problem died
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुधवार कों सांस और सर्दी जुकाम के मरीजों की भीड़ देखी गई। बिछवां क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी सर्दी जुकाम के बाद सांस लेने की दिक्कत से परेशान चल रहे एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं 11 अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अवकाश के चलते ओपीडी 12 बजे तक ही थी। 12 बजे की ओपीडी में 466 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे इनमें बुजुर्गों और बच्चों की संख्या अधिक थी जो सर्दी जुकाम और बुखार आदि से पीड़ित थे।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी रामबहादुर (75) को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम था। परिजन उनका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ी तो बुधवार सुबह परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को 27 मरीज भर्ती हुए जिनमें से 22 मरीज सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। 11 मरीजों को हालत बिगड़ती देख मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल दवा लेने आए वृद्ध की मौत
मैनपुरी।
बुधवार दोपहर टेंपो में बैठकर जिला अस्पताल दवा लेने आए वृद्ध की अचानक तबीयत खराब हो गई। चिकित्सकों द्वारा वृद्ध को मृत घोषित किए जाने के बाद टेंपो चालक वहां से चला गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए। कुछ देर बाद गांव रमईहार का एक परिवार जिला अस्पताल पहुंचा। शव की पहचान 62 वर्षीय धनीराम के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार दोपहर दवा लेने के लिए घर से निकले थे। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed