फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man shot under suspicious circumstances

Agra News: वृद्ध को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली

Thu, 27 Apr 2023 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Old man shot under suspicious circumstances
करहल। गांव अंडनी में बुधवार की देर रात एक वृद्ध को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। आसपास के लोगों ने गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनी। पीड़ित पक्ष ने विपक्षी पर आरोप लगाए हैं। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।बुधवार की रात यूपी 112 को गांव अंडनी निवासी अंशुल सिंह ने फोन कर सूचना दी। बताया कि किसी ने चारपाई पर सोते समय 75 वर्षीय दादा पहलवान सिंह को गोली मार दी है। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वृद्ध पहलवान के बांए कंधे के नीचे खाल में चोट लगी पाई। पुलिस को गोली मारे जाने का कोई भी साक्ष्य न शरीर पर न ही बिस्तर पर मिला। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस के अनुसार अंशुल का गांव के ही विपक्षी से एक प्लॉट को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। उधर घायल वृद्ध को पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। मामले की जांच बुझिया चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed