फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Man Shot Died In Mainpuri Crime News

मैनपुरी: वृद्ध की गोली मारकर हत्या, ऊसर में फेंका शव, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Mar 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 20 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Old Man Shot Died In Mainpuri Crime News
वृद्ध का शव मिलने पर मौके पर पहुंची मैनपुरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के भोगांव में दो दिन पहले लापता हुए वृद्ध का शव शुक्रवार की सुबह रुई गांव के पास ऊसर में पड़ा मिला। वृद्ध के सिर और सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव गैती निवासी विनीता यादव 17 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए परिजनों से मिलने के लिए गई थीं। उनके साथ 69 वर्षीय जेठ सेवकराम व परिवार की अन्य महिलाएं भी थीं। परिजनों से मिलने के बाद महिलाएं घर वापस चली गईं, लेकिन सेवकराम घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच शुक्रवार सुबह थाना पुलिस को गांव रुई के पास ऊसर में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

कासगंज: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या, शव जंगल में फेंका, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद विनीता मोर्चरी पहुंची और उन्होंने उसकी शिनाख्त की। विनीता की ओर से मामले में तहरीर दी गई। इसमें कहा है कि हत्या के एक पुराने मामले में चली आ रही रंजिश के चलते गांव के ही गौरव, सौरभ यादव, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी महाराम सिंह यादव, रामदास और विकास उर्फ संटू ने जेठ की हत्या की है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Old Man Shot Died In Mainpuri Crime News
मैनपुरी में वृद्ध की हत्या के बाद पोस्टमार्टम गृह पर परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक का भाई सहित पांच लोग जेल में हैं निरुद्ध
राशन कोटा को लेकर दो परिवारों के बीच हुई रंजिश में यह दूसरी हत्या है। इससे पूर्व आरोपी पक्ष के परिवार के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजन और ग्रामीण सेवकराम की हत्या की वजह इसी रंजिश को ही मान रहे हैं। उधर पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव गैंती निवासी राधाकिशन पुलिस सेवा में थे। 29 अप्रैल 2020 को वह छुट्टी पर घर आया था। तभी राशन कोटा के विवाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड में मृतक सेवकराम के राशन डीलर भाई कश्मीर सिंह व परिवार के अंकित यादव, हरदेव सिंह, मंजीत, गोविंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। मृतक परिजनों व ग्रामीणों का मानना है कि उक्त रंजिश के चलते ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उधर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
गांव रुई स्थित ऊसर में वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मौके की स्थिति के बारे में एसपी अविनाश पांडेय को अवगत कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

शरीर पर थे जख्मों के निशान
जिस स्थान पर सेवकराम का शव मिला वह ऊसर जगह थी। शव को देखकर लग रहा था कि शव कम से कम दो दिन पुराना है। यानी बुधवार को ही वृद्ध की हत्या कर दी गई होगी। वहीं शरीर के कुछ हिस्सों पर गहरे जख्म नजर आए। जिन्हें देख कर लग रहा था कि किसी जानवर ने खाया होगा। 

तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। - अमर बहादुर सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed