{"_id":"61651c098ebc3ea18928a4d1","slug":"old-man-murdered-in-shamsabad-police-investigate-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बुर्जुग की हत्या से सनसनी, पुत्रवधू के कमरे में घुसने से रोकने पर दबंग युवक ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बुर्जुग की हत्या से सनसनी, पुत्रवधू के कमरे में घुसने से रोकने पर दबंग युवक ने की मारपीट
Tue, 12 Oct 2021 10:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:58 AM IST
सार
युवक मृतक की पुत्रवधू के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान रामखिलाड़ी जाग गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। लेकिन युवक ने उनके नाजुक अंगों पर प्रहार कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शमसाबाद के गांव इकलासपुरा में सोमवार रात एक दबंग युवक ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। दबंग ने बुजुर्ग के नाजुक अंग में लात मार दी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी के खिलाफ बेटे ने तहरीर दी है।
थाना शमसाबाद के गांव इकलास पुरा के रहने वाले बबलू के मुताबिक, सोमवार रात उनके पिता रामखिलाड़ी और पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान घर में गांव का ही श्यामू कूद आया। युवक उनके छोटे भाई मनीष की पत्नी के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। दरवाजे पर आहट होने के कारण उनकी नींद टूट गई। इस पर उसने श्यामू को टोका और कमरे में घुसने से रोका। इस पर आरोपी श्यामू ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर बबलू के पिता रामखिलाड़ी भी जाग गए। रामखिलाड़ी ने अपने बेटे बबलू को बचाने का प्रयास किया।
आरोपी ने लात मारकर किया हमला
इसी बीच आरोपी ने रामखिलाड़ी के नाजुक अंग में लात मार दी। रामखिलाड़ी के बेहोश होने पर आरोपी श्यामू भाग निकला। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सत्यनारायण और थाना अध्यक्ष आनंदवीर ने मौके पर छानबीन की है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिवर्तन रथ यात्रा: ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, कहा- सूबे में माफिया राज, किसानों पर अत्याचार