फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man dies due to house wall collapse in firozabad

फिरोजाबाद: मकान की दीवार गिरने से परिवार के मुखिया की मौत, त्योहार से पहले हादसे ने छीनीं खुशियां

Thu, 28 Oct 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 05:48 PM IST
सार

फिरोजाबाद के मोहल्ला नगला विश्नू में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मकान की दीवार गिरने से मकान मालिक की मौत हो गई। इस हादसे ने त्योहार से पहले परिवार की खुशियां छीन लीं। 

विज्ञापन
old man dies due to house wall collapse in firozabad
घटनास्थल पर पड़ा दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में गुरुवार को मकान की दीवार तोड़ते समय दीवार गिर गई और मलबे में दबकर परिवार के मुखिया की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू निवासी राजभान सिंह (50) पुत्र रामदीन सिंह गुरुवार को मकान की दीवार तोड़ रहा था। तभी दीवार पलट गई और वह मलबे में दब गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
आनन-फानन राजभान सिंह को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर मनोज कुमार और थानाध्यक्ष लाइनपार विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम सदर मनोज कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की मौत दीवार गिरने के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। 

राजभान के बेटे विशाल ने बताया कि उसके पिता कारखाने में चौकीदार थे। त्योहार से पहले उनकी मौत के बाद परिवार में मातस पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed