{"_id":"5da0671e8ebc3e013371d527","slug":"old-man-died-of-heart-attack-due-shock-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने दी मकान तोड़ने की चेतावनी, दहशत में गई परिवार के मुखिया की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने दी मकान तोड़ने की चेतावनी, दहशत में गई परिवार के मुखिया की जान
Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में नगर निगम द्वारा मकान तोड़ने की चेतावनी से दहशत में आए हाईवे क्षेत्र की इंदुपुरम कॉलोनी के एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। एक दिन पहले ही जेसीबी के साथ यहां पहुंची निगम की टीम ने तालाब की जमीन पर बने मकानों को चिन्हित किया था।
शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे बाकलपुर की इंदुपुरम कालोनी निवासी 55 वर्षीय मुंशीलाल ने दम तोड़ दिया। वो लकवा से ग्रस्त था। परिजन ने आरोप लगाया कि मुंशी की जान निगम द्वारा उसके घर का चिन्हींकरण किए जाने से गई है। जानकारी मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मृतक के बेटे देशराज ने बताया कि एक दिन पूर्व नगर निगम की टीम तालाब में बने मकानों का चिन्हींकरण करने आई थी। इसमें उसका मकान भी चिन्हित किया गया था। उनके पिता को डर था कि अब उनका मकान टूट जाएगा। इसी भय से उनकी जान चली गई है।

परिवार ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
इस मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि तालाब की जमीन पर निर्माण किए जाने की शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर निरीक्षण किया था।
गुरुवार को लेखपाल के माध्यम से तालाब की जमीन की पैमाइश भी कराई थी। हाईवे थाने के उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
गुरुवार को लेखपाल के माध्यम से तालाब की जमीन की पैमाइश भी कराई थी। हाईवे थाने के उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।