फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Man Died In Water Logging Rail Underpass Agra

दर्दनाकः रेल अंडरपास में जलभराव, डूबने से राहगीर की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

Thu, 20 Aug 2020 12:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Aug 2020 12:08 PM IST
सार

रेलवे के ज्यादातर अंडरपास बारिश में जलभराव के कारण मुसीबत का सबब बने हुए हैं। नुनिहाई स्थित प्रकाश नगर अंडरपास में मंगलवार की रात को हुई बारिश से जलभराव के कारण रास्ता बंद हो गया।

विज्ञापन
Old Man Died In Water Logging Rail Underpass Agra
बारिश के पानी से भरा प्रकाश नगर अंडर पास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नुनिहाई स्थित प्रकाश नगर अंडरपास में मंगलवार रात हुई बारिश से पांच फुट तक पानी भर गया। इसमें एक राहगीर अप्पू शर्मा की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने उसका शव निकाला। यहां बुधवार को भी वाहन फंसे रहे। बुधवार की दोपहर तक रेलवे ने जलनिकासी नहीं करवाई। इस अंडरपास में जरा सी बारिश में पानी भर जाता है। इससे नुनिहाई, प्रकाश नगर, हनुमान नगर के करीब 20 हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


रेलवे के ज्यादातर अंडरपास बारिश में जलभराव के कारण मुसीबत का सबब बने हुए हैं। नुनिहाई स्थित प्रकाश नगर अंडरपास में मंगलवार की रात को हुई बारिश से जलभराव के कारण रास्ता बंद हो गया। मोहन नगर, प्रकाश नगर निवासी अप्पू शर्मा (25) रात करीब 12 बजे अंडरपास से निकलने के प्रयास में डूब गया। लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई तो गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला गया। अप्पू टेढ़ी बगिया पर ठेल लगाता था। 
विज्ञापन


आरयूबी के नीचे भी हो रहा जलभराव
शाहगंज के बारह खंभा आरयूबी की मरम्मत के बाद सड़क को मुख्य सड़क से एक फुट नीचा कर दिया है। इस कारण यहां पानी भर जाता है। बरसात के बाद यहां से निकलना दूभर हो जाता है। एक सप्ताह पहले रेलवे ने सोरों कटरा से शाहगंज की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित आरयूबी की मरम्मत करवाई है। यहां भी सड़क को तकरीबन एक फुट नीचा कर दिया है। यहां भी जलभराव हो गया। सोरों कटरा के बंटी यादव ने बताया कि रेलवे ने सड़क को नीचा करके आसपास के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे ने नहीं किया है इंतजाम
प्रकाश नगर अंडरपास में जलनिकासी का कोई इंतजाम रेलवे ने नहीं किया है। एक गरीब आदमी की मौत इस जलभराव से हो गई। कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। - रामकुमार शर्मा, भाजपा नेता, प्रकाश नगर
 

हनुमान नगर के लोगों के लिए यही एक रास्ता
अंडरपास का रास्ता जलभराव के कारण बंद हो जाता है। इससे हनुमान नगर के लोगों के सामने बड़ी समस्या होती है, क्योंकि उनका एकमात्र यही रास्ता है।  - विनोद कुमार, प्रकाश नगर

नगर निगम को निकालना है पानी
प्रकाश नगर अंडरपास में पानी निकालने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। उन्हीं का पंप सेट लगा है। वहां एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी रेल प्रशासन को नहीं दी गई है। हमारी टीम ने मौैके पर निरीक्षण भी किया है। - एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed