{"_id":"64c1585003bff0da7c0c4a11","slug":"old-man-died-due-to-stumbling-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1721-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठोकर लगने से गिरे वृद्ध की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठोकर लगने से गिरे वृद्ध की हुई मौत
Wed, 26 Jul 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
करहल। मंगलवार की शाम गांव कुसमा गढ़ी निवासी एक वृद्ध पैदल घर जा रहे थे। तभी रास्ते में ठोकर लगने के बाद सिर के बल जमीन पर गिर गए। जब तक लोगों ने उठाया उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव कुसमा गढ़ी निवासी शिवनाथ सिंह (68) मंगलवार को गांव में किसी व्यक्ति के यहां गए थे। शाम को वह पैदल घर आ रहे थे। जब वह गांव के बाहर अनिल कुमार की आटा चक्की के पास पहुंचे। तभी अचानक ठोकर लगी और वह सिर के बल जमीन पर गिर गए। उनकी सिर में चोट लगी और अचेत हो गए। अखिलेश व अन्य लोगों ने उठाकर वृद्ध को चारपाई पर लिटाया। वृद्ध को पानी पिलाना चाहा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शिवनाथ की मौत की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। पुत्र व पुत्रवधू शव को गांव ले गए। बुधवार को बाहर रह रहे दो बेटों के आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।