फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man dead in accident

मैनपुरी में टहलने जा रहे वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 28 Feb 2021 05:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
old man dead  in accident
गोरेलाल का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
बेवर। इटावा रोड पर रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले 75 वर्षीय वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही वृद्घ की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा में इटावा रोड पर निवास कर रहे 75 वर्षीय गोरेलाल कठेरिया रविवार की सुबह रोजना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 6:30 बजे वह इटावा रोड चुंगी के पास पहुंचे थे। तभी कुसमरा की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गोरेलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इस बीच चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे की रिपोर्ट मृतक के पौत्र आदित्य कुमार ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed