{"_id":"66ba48b874df100608002ca8","slug":"old-man-beaten-for-refusing-to-give-false-testimony-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122275-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झूठी गवाही देने से मना करने पर वृद्ध को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झूठी गवाही देने से मना करने पर वृद्ध को पीटा
Mon, 12 Aug 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव मरहला दन्नाहार निवासी एक वृद्ध पर आरोपी झूठी गवाही का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर सोमवार को आरोपियों ने पिटाई की। आधार कार्ड छीन लिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव मरहला निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि वर्तमान में वह जनपद फिरोजाबाद में रह रहे हैं। सोमवार को वह करहल चौराहा श्रंगार नगर स्थित मंदिर में दर्शन करने आए थे। वहां गांव निवासी आरोपी अपने दो साथियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर आधार कार्ड छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी एक कृषि भूमि धर्मपाल सिंह निवासी आगरा रोड को बेची थी। आरोपी का धर्मपाल से इसको लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोपी उन पर झूठी गवाही का दबाव बना रहा है। इसी वजह से उनकी पिटाई की गई। एक दुकान में छिपकर जान बचाई।