{"_id":"66a67d32ce496a2fd60b9f13","slug":"old-lady-dies-due-to-quack-treatment-family-creates-ruckus-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121469-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोलाछाप के इलाज से वृद्धा की मौत, परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोलाछाप के इलाज से वृद्धा की मौत, परिजन ने किया हंगामा
Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। कस्बे के छिबरामऊ रोड पर कलकत्ता क्लीनिक के नाम से झोलाछाप अवैध रूप से इलाज कर रहा है। रविवार को यहां उपचार के लिए पहुंची एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद परिजन ने क्लीनिक पर हंगामा किया। बेटे ने झोलाछाप पर गलत उपचार देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव हुसैनपुर निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी लटूरीलाल की रविवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ी। बेटा संजू उन्हें लेकर कस्बा के छिबरामऊ रोड पर संचालित कलकत्ता क्लीनिक डॉ. बंगाली के यहां पहुंचा। यहां डॉ. बंगाली के नाम से इलाज कर रहे झोलाछाप ने सुशीला को उपचार दिया। थोड़ी देर बाद सुशीला की मौत हो गई। सुशीला की मौत होते ही झोलाछाप शव को बाहर कर अपना क्लीनिक बंद कर वहां से भाग निकला। परिजन ने झोलाछाप के क्लीनिक पर हंगामा काटा। संजू ने अपनी मां की गलत उपचार से मौत की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कलकत्ता क्लीनिक के नाम से कोई अस्पताल पंजीकृत नहीं है। टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। अवैध क्लीनिक संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ