फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials remain unmoved despite previous tragedies; another innocent life lost. Following the incident in Kiravali, a similar event has occurred in Khandauli; checks are being conducted merely as a token formality.

Agra News: हादसों के बाद भी नहीं जागे अधिकारी, एक और मासूम की गई जान, किरावली के बाद खंदाैली में हुई घटना, चेकिंग के नाम पर हो रही खानापूर्ति

Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Officials remain unmoved despite previous tragedies; another innocent life lost. Following the incident in Kiravali, a similar event has occurred in Khandauli; checks are being conducted merely as a token formality.
आगरा। खंदाैली के पुरा लोधी में अवैध तरीके से संचालित ब्लू व्हेल वाटर पार्क में 9 साल के बालक की माैत लापरवाही की वजह से हुई। 20 रुपये में संचालक बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था। सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं था। इसके बावजूद पुलिस और संबंधित विभागों को कोई भनक नहीं थी। किरावली में भी एक बच्चे की जान गई थी। चेकिंग अभियान चलाया गया। मगर कुछ दिन बाद ही खानापूर्ति कर बंद कर दिया गया। अब एक और घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

17 मई को अजीत नगर, खेरिया मोड़ निवासी राॅबिन, पत्नी नील और दो बच्चों के साथ किरावली स्थित तेवतिया वाटर पार्क में घूमने गए थे। वाटर पार्क में गहरे पानी में जाने की वजह से बेटे 8 वर्षीय मनित की माैत हो गई थी। परिजन ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में सामने आया था कि कर्मचारी नहीं थे। इस वजह से बच्चा गहरे पानी में चला गया। इस घटना के बाद पुलिस ने चेकिंग का अभियान चलाया था। कई वाटर पार्क की सूची तैयार की गई थी। अनुमति पत्र भी देखे गए थे।
विज्ञापन

अब खंदाैली में हादसे के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। खंदाैली के पुरा लोधी में अवैध तरीके से वाटर पार्क का संचालन हो रहा था। सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं था। रोजाना बड़ी संख्या में लोग जा रहे थे। मगर पुलिस को भनक तक नहीं थी। हादसे के बाद आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव-गांव खेतों में वाटर पार्क खोल लिए गए हैं। इनकी चेकिंग नहीं होती है। कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं होते हैं। संबंधित विभागों से अनुमति भी नहीं ली जाती है। इस वजह से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed