फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials heard grievances on Farmers' Day... farmers alleged corruption in fertilizer distribution.

Agra News: किसान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं...किसानों ने खाद वितरण में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 20 Aug 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Officials heard grievances on Farmers' Day... farmers alleged corruption in fertilizer distribution.
लंपी वायरस से पशुओं को बचाने, नहरों की सफाई और जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिचपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। एत्मादपुर के गांव शेखपुरा निवासी प्रगतिशील किसान लाखन सिंह त्यागी ने सहकारी समिति पर तैनात सचिवों पर खाद वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने नहरों की सफाई कराने के साथ विद्युत के क्षतिग्रस्त पोल और जर्जर लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग की।

किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराने की मांग उठाई। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रथम के खिलाफ शिकायत रखते हुए विभाग की जमीनों पर कथित अतिक्रमण, नालों पर पुलिया निर्माण और विभागीय कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। किसानों की ओर से भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, सोमवार यादव, उदयवीर सिंह, मुकेश पाठक, पुष्पेंद्र जैन, लक्ष्मीनारायण और प्रेमसिंह ने भी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, डीएफएमओ नंदकिशोर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed