Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials go easy on firecracker warehouses; crores in sales transacted via informal slips

Agra News: पटाखा गोदामों पर अफसर मेहरबान, पर्चियों से करोड़ों की बिक्री

Thu, 05 Nov 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Officials go easy on firecracker warehouses; crores in sales transacted via informal slips
आगरा। दिवाली पर राज्य कर (जीएसटी) विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिष्ठान्न, सराफा और जूता कारोबारियों पर विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) जांच और छापा मार रही है। वहीं रायभा, लड़ामदा, बिचपुरी रोड पर पटाखा गोदामों से करोड़ों रुपये की अवैध बिक्री पर्चियों पर हो रही है।
विज्ञापन

आतिशबाजी के गोदामों में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खेल चल रहा है। जीएसटी अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। इन गोदामों से ग्राहकों और फुटकर विक्रेताओं को 10 से 20 हजार रुपये तक के पटाखे बिना किसी पक्के जीएसटी बिल के, केवल कच्ची पर्ची पर बेचे जा रहे हैं। रोजाना राजस्व का करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी एसआईबी की टीमें इस ओर जाने से गुरेज कर रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि त्योहार के समय केवल परंपरागत दुकानदारों को जांच के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। जब गोदामों से बिना बिल लाखों की आतिशबाजी बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
- पटाखा गोदामों की जांच कराई जाएगी। कच्ची पर्चियों से कारोबार की शिकायत मिली हैं। करापवंचन में लिप्त फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। - पंकज गांधी, अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed