फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials actively lobbying to get restrictions on industries lifted.

Agra News: उद्योगों से रोक हटवाने के लिए पैरवी में जुटे अफसर

Sun, 05 Jul 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Officials actively lobbying to get restrictions on industries lifted.
फैक्टरी का निरीक्षण करते डीएम
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में उद्योगों पर लगी सुप्रीम कोर्ट की रोक हटवाने के लिए अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। इसी माह सुनवाई होनी है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने अधिकारियों और उद्यमियों के साथ बैठक की। दोपहर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने ककुआ स्थित औद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 2024 से टीटीजेड में नए उद्योगों की स्थापना और विस्तार पर रोक लगा रखी है। इससे यहां नए उद्योग नहीं लग पा रहे। केंद्र सरकार का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) समेत एक दर्जन से अधिक सरकारी प्रोजेक्ट फंस गए हैं। 28 जून को आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने जनप्रतिनिधियों ने टीटीजेड में उद्योगों पर लगी रोक हटवाने के लिए प्रभावी पैरवी कराने की मांग उठाई थी। सीएम ने मंडलायुक्त को प्रभावी पैरवी कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को बैठक में बताया गया कि टीटीजेड की तरफ से अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की पैरवी अटार्नी जनरल को सौंपी गई है। उद्यमियों की तरफ से भी अधिवक्ता पैरवी करेंगे। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि औद्योगिक विकास को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। शासन के निर्देश के अनुसार प्रभावी पैरवी की जाएगी। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि चैंबर की तरफ से भी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई है। टीटीजेड के सदस्य विजय गुप्ता का कहना है कि उद्योगों से रोक हटनी चाहिए। यदि रोक नहीं हटी तो सरकार से टीटीजेड में उद्योगों के लिए विशेष पैकेज की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed