फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers should work towards improving gender ratio

Agra News: जेंडर रेशियो सुधारने की दिशा में काम करें अधिकारी

Sat, 21 Oct 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Officers should work towards improving gender ratio
जेंडर रेशियो सुधारने की दिशा में काम करें अधिकारी
विज्ञापन

-डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जेंडर रेशियो सुधारने की दिशा में अधिकारी काम करें। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं के वोट बनवाएं।

डीएम ने कहा कि अभियान 27 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। विशेष अभियान 4, 5, 25, 26 नवंबर एवं 2 और 3 दिसंबर को चलेगा। विशेष अभियान में समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारी, रातनीतिक दलों के बूथ लेविल एजेंट उपस्थित रहेंगे। दावे, आपत्तियों का निराकरण 26 दिसंबर तक होगा। 5 जनवरी 2024 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में जेंडर रेशियो कम है। विधानसभा करहल में एक हजार पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष मतदाता सूची में मात्र 840 महिला मतदाता हैं। बैठक में एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, राम नारायण, विशाल वाल्मीकि, मनोज कुमार शाक्य एडवोकेट, राजवीर सिंह शाक्य, हरपाल सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, यतेंद्र यादव एडवोकेट, अजय अंबेश, प्रवीन पांडेय, राघवेंद्र यादव, अविनाश सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक दिवसीय कार्यशाला होगी

मैनपुरी। सोशल सेक्टर के विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकासखंड वार एक दिवसीय कार्यशाला होगी। सीडीओ नेहा बंधु ने बताया कि विकासखंड मैनपुरी में 26 अक्तूबर, कुरावली में 27, सुल्तानगंज में 28, बेवर में 30, किशनी में 31, जागीर में एक नवंबर, करहल में दो नवंबर, बरनाहल में तीन नवंबर, घिरोर में छह नवंबर को कार्यशाला दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक संबंधित बीडीओ के निर्देशन में विकासखंड सभागार में होगी।



मतदाता सूची में कुल 1365699मतदाता
मतदाता सूची में 737862 पुरुष मतदाता
मतदाता सूची में 627787 महिला मतदाता
मतदाता सूची में 50 अन्य श्रेणी के मतदाता
सभी विधान सभाओं में 1646 मतदेय स्थल
सभी विधानसभाओं में 1267 मतदान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed