फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers failing the government's good governance, will report to the Chief Minister

Agra News: सरकार के सुशासन को असफल बना रहे अधिकारी, मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट

Mon, 20 Apr 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Officers failing the government's good governance, will report to the Chief Minister
बैठक करते पदा​धिकारी
आगरा। मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों के स्तर से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में लापरवाही बरती जा रही है। व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। वह इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगे। ये बातें सुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सूर्य कुमार शुक्ल ने कही।
विज्ञापन

वे कमलानगर के कर्मयोगी में ब्रज क्षेत्र की बैठक में सुशासन की संकल्पना, संगठनात्मक मजबूती और जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। इसमें पदाधिकारियों ने अधिकारी स्तर पर की जा रही लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। उन्होंने कहा कि आगरा की जनता ने विश्वास जताते हुए सभी पद भाजपा की झोली में दिए हैं, फिर भी व्यापारियों, किसानों, मजदूरों आदि को आधिकारियों की कार्यशैली से परेशानी हो रही है। कहा कि संगठन के पदाधिकारी संगठित जिलाधिकारी और कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दें, जिससे जनता को सुशासन मिल सके। इस दौरान एसीपी एलआईयू दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, संचित गर्ग, संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, शैलू पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पवन बंसल बने प्रदेश उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. शुक्ल ने शहर के पवन बंसल को प्रदेश उपाध्यक्ष और सत्यम शर्मा को जिला संयोजक बनाए जाने की घोषणा की। पवन बंसल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से नगर निगम द्वारा कारोबारियों और व्यपारियों पर प्रस्तावित ट्रेड के विरोध के बारे में बताय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed