{"_id":"65859167708e27793e07ac74","slug":"officers-arrived-to-inspect-the-leprosy-patient-search-campaign-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-9522-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुष्ठ रोगी खोज अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुष्ठ रोगी खोज अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
कुष्ठ रोगी खोज अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने किशनी क्षेत्र में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का निरीक्षण किया। फरेंजी गांव में पहुंचकर जांच टीम से अब तक की उपलब्धि की जानकारी ली। निर्देश दिए कि अभियान की सफलता के लिए शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाए।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. राज विक्रम सिंह, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी पहुंचे। किशनी के गांव फरेंजी में सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान का डोर टू डोर निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम के सदस्य अंजुमान परवीन और खुर्शीद आलम काम करते हुए मिले। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने कहा कि यदि कोई मरीज जांच में कुष्ठ रोगी पाया जाता है तो उसे तुरंत दवा दी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय भदौरिया को नियमित रिपोर्ट उलपब्ध कराने को कहा।