{"_id":"e3e3f8e12c2180e4c9bc9cfd00b475a4","slug":"officer-will-signing-in-chart-strike-finished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी करेंगे चार्ट पर हस्ताक्षर, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी करेंगे चार्ट पर हस्ताक्षर, हड़ताल खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार डा. बीआरए विश्वविद्यालय के अधिकारी चार्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हो गए। इस बाबत कुलसचिव की ओर से कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को लिखित में पत्र मिला है। इसकी प्राप्ति के साथ ही आठ दिन से चली आ रही हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। कुलसचिव से मिले पत्र के अनुसार परीक्षा समिति स्तर की कमेटी बनेगी, जिसके सदस्य 1998 से 2011 तक के गोपनीय चार्ट पर मुहर लगाकर हस्ताक्षर करेंगे। 2012 से 2015 तक के चार्ट, सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर होने के बाद ही विभाग में पहुंचाए जाएंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि मांगें पूरी होने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अनिल श्रीवास्तव, बृजेश कुमार शर्मा, श्यामसुंदर, रमाकांत शर्मा ने इसे कर्मचारियों की जीत बताया।
कुलसचिव को दिया ज्ञापन
डा. बीरआरए विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के विद्यार्थियों ने कुलसचिव एके अरविंद को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। इसमें परीक्षा फार्म भरवाने की तिथि बढ़ाने, पालीवाल कैंपस में स्थायी साइकिल स्टैंड और पुस्तकालय की सफाई कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दीप कुमार गर्ग, प्रदीप चाहर, भरत शर्मा, राजन ठाकुर शामिल रहे।