फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officer will signing in chart, strike finished

अधिकारी करेंगे चार्ट पर हस्ताक्षर, हड़ताल खत्म

Fri, 05 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 05 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Officer will signing in chart, strike finished
आखिरकार डा. बीआरए विश्वविद्यालय के अधिकारी चार्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हो गए। इस बाबत कुलसचिव की ओर से कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को लिखित में पत्र मिला है। इसकी प्राप्ति के साथ ही आठ दिन से चली आ रही हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। कुलसचिव से मिले पत्र के अनुसार परीक्षा समिति स्तर की कमेटी बनेगी, जिसके सदस्य 1998 से 2011 तक के गोपनीय चार्ट पर मुहर लगाकर हस्ताक्षर करेंगे। 2012 से 2015 तक के चार्ट, सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर होने के बाद ही विभाग में पहुंचाए जाएंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि मांगें पूरी होने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अनिल श्रीवास्तव, बृजेश कुमार शर्मा, श्यामसुंदर, रमाकांत शर्मा ने इसे कर्मचारियों की जीत बताया।
विज्ञापन


कुलसचिव को दिया ज्ञापन
डा. बीरआरए विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के विद्यार्थियों ने कुलसचिव एके अरविंद को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। इसमें परीक्षा फार्म भरवाने की तिथि बढ़ाने, पालीवाल कैंपस में स्थायी साइकिल स्टैंड और पुस्तकालय की सफाई कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दीप कुमार गर्ग, प्रदीप चाहर, भरत शर्मा, राजन ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed