फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officer in AC, not even a fan for patients

अधिकारी एसी में और मरीजों के लिए नहीं है पंखा भी उपलब्ध

Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Officer in AC, not even a fan for patients
मैनपुरी। गर्मी के मौसम में अधिकारी एसी कक्षों में बैठे हैं वहीं जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को 44 डिग्री तापमान पर गर्म हवा के चलते परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मरीजों की स्थिति यह है कि जिस बेड पर वह भर्ती हैं वहां पंखा न होने पर उन्हें वार्ड से बाहर बैठना पड़ता है। पंखे के बिना मरीज गर्मी से दिन में व्याकुल रहते हैं वहीं रात में चैन की नींद नहीं आती है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल प्रशासन इन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी महिला: वार्ड में दो खराब
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के महिला वार्ड में छह पंखों में से दो खराब हैं जबकि एक पंखा गायब है। जिसके चलते यहां मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस मरीज के बेड के ऊपर पंखा नहीं होता है वह परेशान रहता है।
विज्ञापन

इमरजेंसी पुरुष: वार्ड से हुए गायब
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पुरुष वार्ड के हालात भी यही हैं। यहां लगे छह पंखों में से दो पंखे गायब हैं जबकि एक पंखा खराब है। 44 डिग्री तापमान में यहां बिन पंखा और कूलर के मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल वार्ड : एक लगा पर नहीं चलता
वार्ड में एक ही पंखा लगा है वह भी खराब है। जिससे बेड पर मरीज भर्ती होना नहीं चाहता है। जब मरीज अधिक होते हैं तो यहां मजबूरी में मरीज भर्ती होता है। उसे परेशानी से जूझना पड़ता है। गर्मी के मौसम में पंखा न होना मरीजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी की बात है।
मिनी ओटी का एसी व पंखा दोनों खराब
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मिनी ओटी में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रखा जाता है। यहां लगा एसी खराब है। यही नहीं यहां लगा एक पंखा भी खराब है। जिससे गंभीर हालत में यहां पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है।
मरीज और तीमारदार घायल
आठ अप्रैल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पुरुष वार्ड में पंखा चलते समय नीचे आ गिरा। नीचे एक मरीज भर्ती था जिसके दोनों पैर पर प्लास्टर था। उसके पास बैठी महिला तीमारदार और मरीज को चोटें आईं।

गर्मी के बीच अस्पताल में पंखा न होना बड़ी परेशानी है। अस्पताल प्रशासन को इस समस्या की तरफ शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
राजेश कुमार, राधारमन रोड
जिले का तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए केवल पंखे हैं। अधिकारी एसी में बैठते हैं।
रामसिंह, देवपुरा
अस्पताल में आने वाला मरीज बीमारी से अधिक गर्मी से परेशान है। पंखों के साथ ही कूलर की भी व्यवस्था करानी चाहिए।
उदय प्रताप, गोपाल नगर
अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। पंखे खराब हैं और कूलर की व्यवस्था नहीं है।
विकास, राजीव गांधी नगर
अस्पताल में खराब पंखों को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिन के अंदर सभी पंखे सही करा दिए जाएंगे। वहीं कूलर आदि की सफाई कराई जा रही है। शीघ्र ही मरीजों के लिए पंखों के साथ ही कूलर की भी व्यवस्था होगी।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed