{"_id":"575b0cd84f1c1b507e9c5486","slug":"officer-asked-for-commercial-tax-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटर्न कम होने पर वाणिज्य कर अधिकारी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटर्न कम होने पर वाणिज्य कर अधिकारी तलब
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ तो वाणिज्य कर विभाग व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन बढ़ाने पर जोर दे रहा है, वहीं दूसरी ओर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में कमी भी हो रही है। प्रदेश स्तर पर आगरा समेत छह जिलों में सबसे कम रिटर्न दाखिल पाए गए। वाणिज्य कर कमिश्नर ने व्यक्तिगत रूप से ऐसे डिप्टी कमिश्नरों को तलब कर उनसे रिटर्न की संख्या में आई कमी और इसकी वजह की जानकारी ली है।
वाणिज्य कर विभाग में आगरा खंड-7, शिकोहाबाद का खंड-2, फतेहपुर का खंड 1, कन्नौज का खंड एक, गाजीपुर का खंड-4 और खंड सरधना सूबे भर में सबसे कम रिटर्न भरने वालों में से हैं। वाणिज्य कर कमिश्नर ने इन सभी खंडों के डिप्टी कमिश्नरों को लखनऊ तलब किया। एडीशनल कमिश्नर बी राम शास्त्री ने सभी डिप्टी कमिश्नरों से नए पंजीकरणों का ब्यौरा और रिटर्न न भरने पर अफसरों के प्रयासों की जानकारी ली। साथ ही व्यापारियों पर कार्रवाई और डीलर के रिटर्न न भरने की वजह के ब्यौरे मांगे।
लुहार गली में लगाया गया रजिस्ट्रेशन कैंप
वाणिज्य कर विभाग के खंड एक, तीन और छह द्वारा लुहार गली स्थित विट्ठल नाथ मंदिर में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू हुए पखवाड़े में आयोजित इस कैंप में 6 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया। वाणिज्य कर अधिकारियों ने व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन के फायदे गिनाए। कैंप में डिप्टी कमिश्नर उदयभान यादव, जीके दीक्षित, असिस्टेंट कमिश्नर एपी यादव, अनिल कुमार के अलावा वाणिज्य कर अधिकारी अमित शास्त्री, अनिल त्रिपाठी, राकेश कुमार ने सहयोग किया। व्यापारिक संगठनों से गागन दास रामानी, राम प्रकाश अग्रवाल, अतुल बंसल, निहाल कुमार जैन, राकेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कैंप 13 को
आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन द्वारा वाणिज्य कर खंड-2, 4, 7 का सामूहिक पंजीयन शिविर 13 जून को सुबह 11:30 बजे से फेडरेशन सभागार माधव भवन, रॉक्सी सिनेमा के पास, हींग की मंडी में किया गया है। फेडरेशन अध्यक्ष गागन दास रामानी ने बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक वार्षिक टर्न ओवर वाले कारोबारी, जो वाणिज्य कर में पंजीकृत नहीं है, वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हींग की मंडी, मोती कटरा, सदर भट्टी, धाकरान और सुभाष पार्क, एमजी रोड के पास के कारोबारी सरल पंजीयन योजना का फायदा उठा सकते हैं। कैंप में ही रजिस्ट्रेशन के बाद टिन नंबर भी प्रदान किया जाएगा।