फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officer agra

रिटायर्ड अधिकारी का आगरा कर दिया ट्रांसफर

Fri, 16 Sep 2016 01:17 AM IST
रिटायर्ड अधिकारी का आगरा कर दिया ट्रांसफर
रिटायर्ड अधिकारी का आगरा कर दिया ट्रांसफर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
officer agra
रिटायर्ड अधिकारी का आगरा कर दिया ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ये शासन की चूक है या लापरवाही, कन्नौज से आगरा एक ऐसे अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है जो पिछले साल ही रिटायर्ड हो चुका है। इसका खुलासा तब हुआ जब शासन के आदेश के बाद प्रशासनिक कर्मचारियों ने उक्त अधिकारी से ज्वाइन करने के संबंध में संपर्क साधना चाहा। कन्नौज के प्रशासनिक अधिकारियों से पता चला कि वहां के जिस उपजिलाधिकारी राम बहादुर को आगरा इसी पद पर भेजा गया है, उस नाम का वहां कोई अधिकारी ही तैनात नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार शाम शासन ने तमाम उपजिलाधिकारियों के ट्रांसफर कर दिया था। इसमें आगरा के भी कई एसडीएम दूसरे जिलों में भेज दिए गए। इनके स्थान पर विभिन्न जिलों में तैनात एसडीएम या दूसरे पदों के अधिकारियों को आगरा में तैनाती के निर्देश दिए गए। इसमें एक नाम कन्नौज में एसडीएम राम बहादुर का भी था। उन्हें आगरा में इसी पद पर भेजने के निर्देश थे। इन अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश मिलने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक कर्मचारियों ने जब उक्त अधिकारी के ज्वाइन करने के संबंध में कन्नौज प्रशासन से संपर्क साधा, तब पता चला कि इस नाम का वहां कोई अधिकारी ही नहीं है। बात जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। यहां से निर्देश मिलने पर एडीएम प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी कन्नौज के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्हें भी यही बताया गया। यह प्रकरण कलेक्ट्रेट में दिनभर चर्चा का विषय रहा। 
विज्ञापन


वर्जन
कन्नौज के प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई थी। बताया गया कि वहां एसडीएम के पद पर राम बहादुर नाम का वर्तमान में कोई अधिकारी नहीं है। वे पिछले दिनों सेवानिवृत्त हो गए हैं। उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। इस पद पर जल्द ही किसी अन्य अधिकारी के आने के निर्देश जारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed