फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   odf, water

स्वच्छ भारत के बाद अब जल शक्ति अभियान का नंबर

Fri, 28 Jun 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
odf, water
एटा। केंद्र की भाजपा सरकार पिछली बार चले स्वच्छ भारत मिशन के बाद अब जल शक्ति को जन आंदोलन बनाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र सरकार के प्रमुख सचिव ने देश के प्रमुख जिलों को अभियान में शामिल करते हुए जल संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछली बार केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया था। इसके जरिए देश के गांवों को खुले में शौच मुक्त किया गया। इस बार प्रधानमंत्री और सरकार का फोकस जल संरक्षण पर है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने सभी सरपंचों को पत्र भेजकर जल संरक्षण के लिए काम करने का संदेश देकर अभियान के संकेत दे दिए थे। अब अफसरों को जल संरक्षण की कवायद में लगाया गया है। गुरुवार को केंद्र सरकार के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सरकार के नए जल शक्ति अभियान के बारे में अफसरों को जानकारी दी है। जल संरक्षण की इस योजना देश के तमाम जिलों के साथ एटा को भी शामिल किया गया है। इसके लिए विभाग वार प्रस्ताव मांगे गए हैं। निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों में पानी की समस्या
जल संकट पर गौर किया जाए तो जिले की तीनों तहसीलों में जल संरक्षण की जरूरत है। जलेसर में खारे पानी की समस्या है, तो एटा तहसील में अतिदोहषित की स्थिति है। वहीं अलीगंज तहसील में गंदे पानी की समस्या है। अभियान के तहत सभी तहसीलों में वर्षा जल संग्रहण, वाटर बाडी रिचार्ज, कम पानी की फसलें उगाने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई को आएगी टीम
जल शक्ति अभियान के तहत जिले में एक जुलाई को केंद्र सरकार के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दौरा करेगी। टीम जिले में सात जुलाई तक प्रवास कर हर तहसील में जल संरक्षण की कवायद के लिए किए जाने वाले कार्यों का सर्वे करेगी। टीम में जल संरक्षण के विशेषज्ञ के साथ कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।
दो चरणों में चलेगा अभियान
बताया जाता है कि संचय जल, बेहतर कल थीम के साथ जल शक्ति अभियान दो चरणों में लागू होगा। पहला चरण एक जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक होगा। अभियान में देश के 1593 जिलों में जल संरक्षण का काम होगा। इसके तहत मनरेगा जैसी योजनाओं की राशि का इस्तेमाल कर परंपरागत तालाबों और जलाशयों का संरक्षण, भूजल रिचार्ज, वाटरशेड डेवलपमेंट और वृक्षारोपण पर जोर दिया जाएगा।

जल शक्ति अभियान में एटा जिले को शामिल किया गया है। इसके तहत जिलेभर में जल संरक्षण के लिए काम किया जाएगा। एक जुलाई से केंद्र सरकार की टीम जिले में सर्वे कार्य करेगी। जल संरक्षण भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हो गया है।
मदन वर्मा, सीडीओ, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed