{"_id":"61f84572d0981009886feb23","slug":"odd-semester-examinations-after-february-10-agra-news-agr5229497120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषम सेमेस्टर परीक्षाएं दस फरवरी के बाद ही कराई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषम सेमेस्टर परीक्षाएं दस फरवरी के बाद ही कराई जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों के बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि व अन्य पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब दस फरवरी के बाद ही कराई जाएंगी। पहले चरण के चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर 2021 में ही होनी थी। कोरोना की वजह से परीक्षाएं हो नहीं पाईं। 25 जनवरी 2022 से परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। छात्र-छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने और उनकी मांग पर परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। इन परीक्षाओं में करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। परीक्षा में देरी होने से आगामी सत्र प्रभावित हो रहा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चुनाव से पहले संपन्न कराने की योजना थी। आखिरी परीक्षा आठ फरवरी को थी। चुनाव में स्टाफ की ड्यूटी लगेगी। इसको देखते हुए पहले चरण के चुनाव के बाद ही विषम सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। जल्द इसका कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। जिससे छात्र-छात्राओं को जानकारी हो सके।