फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Occupied the house, the landlord is wandering from door to door

Agra News: मकान पर किया कब्जा, दर दर भटक रहा मकान स्वामी

Sat, 24 Jun 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Occupied the house, the landlord is wandering from door to door
कासगंज। शहर के एक मकान पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा जमा लिया है। स्वयं वृद्ध मकान स्वामी अपना मकान होने के बावजूद किराए के मकान पर रह रहा है। वृद्ध मकान स्वामी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं तहसीलदार ने इस मामले में थाना पुलिस से पक्षकारों को बुलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित वृद्ध कल्याण सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी ने बताया कि उनका मकान चित्रगुप्त कॉलोनी में गंदा नाला की आखिरी पुलिया के पास है। जो 1968 में क्रय किया था। उस समय मकान की देखरेख के लिए जयपाल सिंह को उनकी मां बिजरानी ने दिया था। जयपाल सिंह का देहांत हो गया, लेकिन इसके बाद भी जयपाल सिंह के परिवार के लोगों ने कहने के बाद भी मकान खाली नहीं किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसका परिवार इस समय काफी परेशान है। जयपाल सिंह के परिवार के लोग मकान खाली नहीं कर रहे। जब भी मकान खाली करने की बात होती है तो आरोपी झगड़ा फसाद करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पोर्टल पर शिकायत करके मकान से कब्जा हटवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री पोर्टल से भी एसपी को इस मामले के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तहसीलदार अजय कुमार ने इस संबंध में थाना पुलिस को पक्षकारों को बुलाकर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed